राजिम, 25 दिसंबर। क्रिसमस त्योहार के अवसर पर प्रभु ईसा मसीह का जन्म उत्सव लोग अपने अपने ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाएं। खास तौर से बच्चों में सांता क्लॉस के प्रति विशेष लगाव है। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा गरिमा सोनी कक्षा चौथी में अध्ययनरत है उन्होंने अपने घर के द्वार पर सांता क्लॉस की आकर्षक रंगोली बनाई। उन्होंने रंगोली से शानदार डिजाइन प्रस्तुत किया और हूबहू सांता क्लॉस को घेर लिया।
उल्लेखनीय है कि कु. गरिमा त्यौहार या अन्य अवसरों पर पर्यावरण से संबंधित जैसे ध्वनि प्रदूषण, वृक्ष लगाओ सृष्टि बचाओ, बेटी बचाओ व कोरोना वायरस से बचाव आदि पर उत्कृष्ट नमूना उकेरते हैं। पढ़ाई में भी बालिका होशियार है तथा रचनात्मक कार्य करते ही रहते हैं।
