मप्र. कई हफ्तों से मुरैना शहर की एक महिला को स्वच्छ शहर को लेकर प्रशाशन से गुहार लगा रही है ,साहब यह मेरा शहर है कचरे का ढेर नहीं ,इसकी स्वछता को लेकर कार्य कीजए , कहने मुरैना ( म.प्र) शहर नगर निगम है ।पर असुविधा और गंदगी के मामले में कस्बों से भी पीछे है,लचीला प्रशासन व्यवस्था है।शहर की महिला श्रीमती सरिता गोयल ने जब आला अधिकारियों से शहर की अव्यवस्था से रूबरू कराया तो आला अधिकारी सिर्फ आश्वाशन ही देते रहे ।जब श्रीमती गोयल ने अपने संघ के साथ आक्रोश नीति अपनाई और कचरा आहुति कर अपना रोष प्रदर्शन कर मुर्दाबाद प्रशासन के नारे लगाए।तो प्रशासन कुछ नए आश्वाशन के साथ बात की। शहर की अव्यवस्था के हाल फिर भी ज्यो के त्यो रहे।इसी के तहत श्रीमती सरिता गोयल के बच्चो सहित 100 लोगो ने स्वछता की शपथ ली और हर एक प्रण लिया ।एक एक व्यक्ति 10- 10 लोगो स्वछता के जागरूक करेगा ।

