सी.ई.ओ. जिला पंचायत ने कार्य में लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत पाटसिवनी के सचिव को किया निलंबित…

गरियाबंद, जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा आज जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के दौरे में रहे।

उनके द्वारा ग्राम पंचायत बोड़ाबांधा, पाटसिवनी. मुड़ागाँव एवं देवरी में गौठानों का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत पाटसिवनी में गौठान निरीक्षण के दौरान गौठान में वर्मी कम्पोस्ट की प्रगति अत्यंत निराशाजनक पाया गया। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट से गोबर बाहर बिखरा पाया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत छुरा सुश्री रुचि शर्मा द्वारा बताया गया कि कार्य में प्रगति लाये जाने के संबंध में ग्राम पंचायत पाटसिवनी के सचिव श्री घनश्याम यदु को पूर्व में 5 बार पत्र लेख कर निर्देशित किया गया है. साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। ग्राम पंचायत सचिव के उक्त लापरवाही के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री चंद्रकांत वर्मा द्वारा उन्हें निलंबित कर जनपद पंचायत छुरा में सलग्न कर दिया गया है।