कुरूद में मनाया जायेगा भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिन अवसर पर “सुशासन दिवस”…

कुरूद.25 दिसम्बर को भारत रत्न अटल जी के जन्मदिन अवसर पर कुरूद मे मनाया जायेगा ”सुशासन दिवस”

पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चन्द्राकरहोंगे शामिल. आज भाजपा कार्यालय कुरूद में जिला योजना समिति सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी भानु चन्द्राकर ने भाजपा नेताओं से चर्चा कर कार्यक्रम का विस्तृत जानकारी दिया. सभी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से पुराना बाज़ार चौक कुरूद मे व्यापक तैयारी किया जा रहा है, जिसमे LED के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी का लाइव प्रसारन भी कार्यकर्ताओं के लिए व्यवस्था किया जा रहा है, पश्चात क्षेत्रीय विधायक अजय चन्द्राकर द्वारा पुराना बाज़ार चौक से कारगिल चौक तक कांग्रेस शासन द्वारा बालक स्कूल को बंद करने के विरोध मे जागरूकता अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान का पर्चा वितरण कर शुरू किया जायेगा.

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविकांत चन्द्राकर, नगर प्रभारी भाोजराज चन्द्राकर, सांसद प्रतिनिधि मुलचंद सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू, रमेशर ध्रुव, विनोद चन्द्राकर, नेमी बैस, सुरज देवांगन, प्रकाश चन्द्राकर, राजेन्द्र गुप्ता, नोहेन्द यादव, सहित कार्यकर्तागण बैठक मे शामिल हुए !

विज्ञप्ति – भारतीय जनता पार्टी कुरूद विधानसभा.