पखांजूर – उत्तर बस्तर कांकेर थाना बांदे पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा को फेल कर देने का डर दिखाकर अश्लील फोटो और वीडियो मांगने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जिला जेल कांकेर भेज दिया गया है।
कांकेर पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 20.08.2026 को थाना बांदे में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पुत्री जिस स्कूल में पढ़ती है, उसी स्कूल का एक शिक्षक उसे फेल कर देने का डर दिखा रहा था।
आरोप है कि आरोपी शिक्षक छात्रा से अश्लील फोटो और वीडियो भेजने की मांग कर रहा था और उसे अपनी अश्लील फोटो भेजने के लिए मानसिक रूप से दबाव बना रहा था।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
– *BNS धारा 75* – महिला की लज्जा भंग करना
– *पॉक्सो एक्ट की धारा 12* – यौन उत्पीड़न
– *आईटी एक्ट की धारा 67(A)* – अश्लील सामग्री का प्रसारण
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक *अजीत मंडल पिता संतोष मंडल, उम्र 38 वर्ष, निवासी पुरुषोत्तम नगर थाना बांदे* को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेजा गया है।
