बिलासपुर – पूरे देश भर में 2अगस्त से 20अगस्त तक नशा मुक्ति मिशन स्पंदन के अन्तर्गत बिलासपुर में संचालित ब्रह्म कुमारी टिकरा पारा ईकाई ने”10करोड़ नशा मुक्ति महा अभियान प्रतिज्ञा कल्प ” के साथ व्यवहार में चरितार्थ करने के प्रयोजन से समाज में जन जाग्रति एवं सामाजिक सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए आज दिनांक ८अगस्त को मल्टी परपज स्कूल दयालबंद बिलासपुर में विघार्थियों को एक मंच साझा किया गया
जिसमें में प्राचार्य डॉ चंदना पाल की गरिमामय उपस्थिति में ब्रह्म कुमारी समीक्षा बहन, ब्रह्म कुमारी ममता दीदी, ब्रह्म कुमारी पूर्णिमा बहन श्री राकेश भाईसाहब ने इस दौरान वैचारिक रूप से जन जाग्रति पैदा कर नशा मुक्ति अभियान में शामिल होने पर सादगीपूर्ण जीवन को अपनाने का संकल्प लिया जाए इस बात पर अपील किया गया इस अवसर पर श्रीमती भारती खुबालकर वरिष्ठ व्याख्याता हिन्दी, श्रीमती नीलम चौधरी, मिथलेश दुबे मेम श्री वीरेन्द्र यादव, श्री अरविन्द पाण्डेय श्री पी.के.सोनार, श्रीमती सीमा यादव, सुजाता, आकांक्षा शर्मा श्रीमती स्मृति तिवारी आदि शिक्षक गण उपस्थित थे.
10करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान की सार्थक प्रयास
