CG Assistant Teacher Recruitment 2026: 2294 पदों पर आवेदन शुरू, 21 अगस्त अंतिम तिथि

रायपुर – छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB/पूर्व CG Vyapam) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (E-Cadre एवं T-Cadre) के 2294 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 से 21 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का विवरण

पद का नाम: सहायक शिक्षक (Assistant Teacher)

कुल पद: 2294

आवेदन प्रारंभ: 24 जुलाई 2026

अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक)

आवेदन सुधार: 22 से 24 अगस्त 2026

संभावित परीक्षा तिथि: 11 अक्टूबर 2026

प्रवेश पत्र: 5 अक्टूबर 2026 (संभावित)

शैक्षणिक योग्यता

12वीं उत्तीर्ण (निर्धारित अंकों के साथ)

D.El.Ed / B.El.Ed / D.Ed (Special Education) जैसी मान्य शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता

CG TET या CTET उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा

न्यूनतम: 21 वर्ष

अधिकतम: 35 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट)

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा

दस्तावेज़ सत्यापन

अन्य प्रक्रिया, जैसा कि आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित है।

अभ्यर्थियों के लिए सलाह

उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार न करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।