महासमुंद – बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), महासमुंद में 10 दिवसीय निःशुल्क मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया है। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामीण युवक-युवतियां और महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।
आरसेटी के निदेशक टुटु बेहरा ने बताया कि प्रशिक्षण की कुछ सीटें अभी भी रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 4 और 5 अगस्त 2026 को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं। निर्धारित सीटें भरने या प्रवेश अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक, स्पॉन (बीज) की जानकारी, उत्पादन एवं प्रबंधन, पैकेजिंग, विपणन तथा स्वरोजगार स्थापित करने से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही अध्ययन सामग्री, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र और स्वरोजगार संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।संस्थान ने जिले के ग्रामीण युवक-युवतियों, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
संपर्क करें:
- कमलेश पटेल – 7999700673
- रितेश पटेल – 9691089327
