सनसनी -गढ़चिरौली मामले में परियोजना कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद कई नामचीन हस्तियां सदमे में

किरंदुल – मिली जानकारी के अनुसार एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्यरत एक कर्मचारी को महाराष्ट्र प्रदेश के गढ़चिरौली जिले की पुलिस ने अन्यंत्र स्थान से गिरफ्तार किया था ।मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के कारण हम जानकारी देने में असमर्थ है ।फिलहाल किरंदुल नगर में नगरवासियों के बीच चल रही कानाफूसी के मध्य इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि उक्त गिरफ्तार एनएमडीसी किरंदुल परियोजना का कर्मचारी एनएमडीसी का एक कर्मचारी होने के साथ साथ निजी कंपनियों में एक परिवहन ठेकेदार के रूप में भी बाहुबली ठेकेदार के रूप में भी जाना जाता हैं । वर्तमान समय में चल रही सनसनी के हिसाब से फिलहाल किरंदुल परियोजना के उक्त कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद किरंदुल नगर के कई नामचीन हस्तियां सदमे में है जिसकी चर्चा आम तौर पर चर्चा का विषय बनी हुई है । फिलहाल यह सिर्फ चर्चा का विषय है ।इसकी आधिकारिक पुष्टि हमारा समाचार पत्र और यह न्यूज़ पोर्टल नही करता है ।