आरोपी के कब्जे से स्ट्टा पट्टी डांट पेन व नगदी रकम 2800 रू को किया गया जप्त।
बलोद – अवैध रूप से जुआ, सट्टा, शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।
जिसके तारतम्य में दिनांक 24.06.2025 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पूर्व माध्यमिक शाला सिवनी के पास आम जगह पर एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी नामक जुआ लिख रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर एक संदेही व्यक्ति को पकड़े जिसका नाम पता पुछने पर अपना नामः- अनिल कुमार पिता विष्णु राम नेताम उम्र 38 वर्ष पता- सिवनी थाना व जिला बालोद का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, 01 नग डाट पेन, नगदी रकम 2800 रू.बरामद कर अप.क्र 381/23 धारा 6 छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2022 के तहत कायम किया गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. दुर्याेधन यादव, आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक नागेश साहू, आरक्षक बनवाली साहू, म.आर. लक्ष्मी पटेल, पीएसआई आशमा कुर्रे का विशेष योगदान रहा।
