वृक्षारोपण अभियान: सामाजिक समरसता के भाव से गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आदिवासी छात्रावास राजिम में रोपे गए पौधे

राजिम – पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गायत्री परिवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस संयुक्त पहल के तहत प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास राजिम में तीन पाम के पौधे रोपे गए।कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा मंत्रोच्चार और धरती माता के पूजन के साथ हुई। इसके बाद, उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ गड्ढे तैयार कर उनमें पौधे लगाए।नगर पालिका राजिम के सभापति कुलेश्वर साहू ने इस अभियान की सराहना की और आने वाले समय में विशेष सहयोग करने की बात कही।गायत्री शक्तिपीठ राजिम के ट्रस्टी संतोष कुमार साहू ने कहा केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक बच्चे की तरह उसकी देखभाल करना और उसे वृक्ष बनाना हमारी असली जिम्मेदारी है। छात्रावास के अधीक्षक निश्चल खरे ने कहा कि गायत्री परिवार के द्वारा पहले भी वृक्षारोपण किया गया था आज विशाल पेड़ बन चुका है।छात्रावास में विभिन्न प्रकार के फलदार छायादार वृक्ष लगाया गया है जिससे यहां का वातावरण बहुत ही सुंदर है।इस अवसर पर उपस्थित साहू समाज परिक्षेत्र पोखरा के उपाध्यक्ष पदमा साहू,ग्रामीण उपाध्यक्ष ललिता साहू बकली,सचिव टामेश्वरी साहू रावड,सदस्य गायत्री साहू बासीन,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति परसदा जोशी के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता ललित कुमार साहू ने छात्रावास के लिए वृक्ष दान करते हुए समाज के युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों (जैसे जन्मदिन, वर्षगांठ) पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। गायत्री परिवार के इकाई प्रमुख रामकुमार साहू ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और बदलता मौसम हमारे लिए एक चेतावनी है, जिससे निपटने का एकमात्र उपाय ‘हरित क्रांति’ ही है।कार्यक्रम उपस्थित पूरन लाल साहू वृक्षारोपण प्रभारी,साधु राम निषाद सह समन्वयक,राजेंद्र पाड़े शिक्षक,इंद्रदेव दीवान शिवकुमार साहू,यादराम ध्रुव रुद्र प्रताप साहू ,छात्रावास के बच्चों सहित सभी लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।