“शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को लेकर बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक को दिया ज्ञापन!

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षकसमग्र शिक्षक फेडरेशन बिलासपुर द्वारा प्रदेश व्यापी हड़ताल के आव्हान पर आज दिनांक 12जून को सुनियोजित कार्यक्रम के तहत् प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के सभी 90विधायको को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा इसी क्रम में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक को उनके निवास स्थान तिफरा परसदा में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री वीरेन्द्र यादव की उपस्थिति एवं जिला अध्यक्ष श्री सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षक फेडरेशन के सदस्यों द्वारा टेट परीक्षा से मुक्ति एवं वी.एस.के.उपस्तिथि में आ रही व्यावहारिक कठिनाई के निराकरण हेतु ध्यान आकर्षित करना तथा विधानसभा पटल पर सार्थक बहस व परिचर्चा के उपरांत निर्णय पारित कर राहत दी जाने की मांग उल्लेखनीय है इस अवसर पर श्री विवेक तिवारी विधि सलाहकार, श्री संजय यादव जिला संयुक्त सचिव श्री अनिमेष दीक्षित जिला मीडिया प्रभारी आदि शिक्षक गण उपस्थित थे|उक्त आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री वीरेन्द्र यादव ने दी।