गरियाबंद पुलिस द्वारा 6.300 लीटर अवैध देशी मदिरा प्लेन शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

थाना छुरा की कार्यवाही 35 नग देशी प्लेन शराब जप्त।

गरियाबंद -नशे के विरूद्व नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाने क्षेत्र अंर्तगत मुखबिर सूचना एवं पेट्रोलिंग की सक्रियता को बढ़ा दिया गया है जो आज दिनांक 11.07.2026 थाना छुरा क्षेत्र के ग्राम हरदी में छत्तीसगढ़ अस्पताल के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा मे शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतेजार कर रहा था जिसे पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर धर-दबोचा गया। जिसे गवाहो के समक्ष नोटिस देकर तलाशी लिया जिसके कब्जे से 35 नग अवैध देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 6.300 लीटर किमत 3600रू को जप्त किया गया,पूछताछ करने पर नाम योगेश कुमार घृतलहरे पिता कांतिलाल घृतलहरे उम्र 35 वर्ष ग्राम लोहार खट्टी थाना छुरा जिला गरियाबंद का रहना बताया। आरोपी का कृत्य धारा34(2)छ.ग. आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा गिर्फ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

*गिरफ्तार आरोपी -*

योगेश कुमार घृतलहरे पिता कांतिलाल घृतलहरे उम्र 35 वर्ष ग्राम लोहार खटूट्टी थाना छुरा जिला गरियाबंद(छ.ग.)

*जप्त सामाग्री -*

35 नग अवैध देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 6.300 लीटर किमत 3600रू.