एनएसएस इकाई डी.ए.वी.स्कूल किरंदुल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 

किरंदुल – राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, किरंदुल द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण का संदेश देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी के. पी. सिन्हा, शिक्षिका धरती वर्मा, शिक्षक ए. के. सोनी, लिपिक संजय मंडल, गजेंद्र झा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक रहने का संदेश दिया।