गवर्नमेंट मल्टी परपज स्कूल में “शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया!

बिलासपुर – स्वामी आत्मानंद मल्टी परपज स्कूल दयालबंद में शाला प्रबंधन व विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित दिनांक 07/07/26 को प्रातः 9.00बजेसत्र 26-27की शुरुआत के पूर्व नवप्रवेशी बच्चों को प्रोत्साहित तथा विघा अध्ययन से जोड़ने की मंशा से शासन के निर्देशानुसार विघार्थियों के बीच आनंद और उत्साह व उमंग का वातावरण बना रहे की धेध्य से यह कार्यक्रम समारोह आहूत किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा व वंदना रूषा चक्रवर्ती ने गा कर किया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया स्वागत भाषण श्री राजेन्द्र साहू ने दिया एवं प्राचार्य डॉ चंदना पाल मैडम ने विघार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही जीवन में सम्पदा व खुशियां हासिल कर सार्थक जीवन जी सकते है सभी को शिक्षित होना आवश्यक है इस अवसर पर श्री आदित्य यादव (विधायक प्रतिनिधि)शाला विकास समिति के सदस्य श्री ओंकार नाथ बोले श्री विनय मोहन शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बिना ज्ञान का कोई सफलता नही मिल सकता|कार्यक्रम का कुशल संचालन अरविंद पाण्डेय सर ने किया और आभार व्यक्त ए.एफ.हाशमी व्यावसायिक व्याख्याता द्वारा किया गया |इस मौके पर विनोद व्यास वीरेन्द्र यादव,प्रभात सिन्हा,चुडामणि कुलमित्र,पी.पी.एक्का, ओमनारायण, बघेल, ललित चौहान,वर्षा सिंह, सुधीर मुलकवार अनामिका सोनी, दिव्या चौरसिया, ममश्री सोनी, राशि देवांगन, मांडवी देवांगन,आदि शिक्षक गण उपस्थित थे अंत में बच्चों को पाठ्य पुस्तकें अतिथियों द्वारा वितरण किया गया उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी श्री वीरेन्द्र यादव ने दी है.