मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से मिला आर्थिक संबल

श्रमिक चनैया कुरसम के परिवार को मिली 1 लाख रुपये की सहायता राशि

बीजापुर – श्रम विभाग में  चनैया कुरसम द्वारा वर्ष 2018 में श्रमिक पंजीयन कराया गया था। दुर्भाग्यवश उनके निधन के पश्चात उनकी नामांकित पत्नी श्रीमती शांता कुरसम ने मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत सहायता राशि हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। श्रम विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण किए जाने के उपरांत श्रीमती शांता कुरसम को योजना के तहत 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता राशि से परिवार को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्राप्त हुआ तथा दैनिक आवश्यकताओं एवं बच्चों के पालन-पोषण में सहायता मिली। श्रीमती शांता कुरसम ने श्रम विभाग एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके परिवार को संकट की घड़ी में बड़ी राहत मिली है। सभी पंजीकृत श्रमिकों से अनुरोध है कि वे अपना श्रमिक पंजीयन एवं नामांकन अद्यतन रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके परिवार को समय पर प्राप्त हो सके।