मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय गरियाबंद जिले के विकास कार्यों के लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात

75 निर्माण कार्यों का होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई, स्वास्थ्य और विद्युत अधोसंरचना को मिलेगी बढ़ोत्तरी

गरियाबंद – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 17 जून को जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों के लिए विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा जिले में कुल 600 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से 75 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 30 निर्माण कार्यों के भूमिपूजन 516 करोड़ 70 लाख 80 हजार रूपये के लागत से की जाएगी। इसी तरह लोकार्पण के 45 कार्र्याें के लिए 83 करोड़ 60 लाख 52 हजार रूपये के लागत से की जाएगी।इनमें लोक निर्माण विभाग के 13 निर्माण कार्यों के लिए 368 करोड़ 13 लाख 27 हजार रूपये, जल संसाधन विभाग के 09 कार्यों के लिए 53 करोड़ 16 लाख 99 हजार रूपये, लोक निर्माण विभाग के सेतु निर्माण के 04 कार्यों के लिए 30 करोड़ 68 लाख 74 हजार रूपये, छत्तीसगढ़ ग्राम सड़क विकास अभिकरण के 01 कार्य के लिए 03 करोड़ 84 लाख 40 हजार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 01 कार्य के लिए 18 करोड़ 09 लाख 40 हजार रूपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 01 कार्य के लिए 50 लाख रूपये, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी लिमिटेड के 01 निर्माण कार्य के लिए 42 करोड़ 28 लाख रूपये का भूमिपूजन, शिलान्यास किया जाएगा।इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग के 05 निर्माण कार्यों के लिए 6 करोड़ 01 लाख 95 हजार रूपये, जल संसाधन विभाग के 06 कार्याें के लिए 14 करोड़ 36 लाख 86 हजार रूपये, लोक निर्माण विभाग के सेतु निर्माण के 02 कार्याें के लिए 10 करोड़ 16 लाख 99 हजार रूपये, छत्तीसगढ़ ग्राम सड़क विकास अभिकरण ईकाई 01 के 19 कार्य और ईकाई 02 के 8 कार्य के लिए क्रमशः 13 करोड़ 70 लाख 84 हजार और 33 करोड़ 24 लाख 88 हजार रूपये, स्वास्थ्य विभाग के 05 निर्माण कार्याें के लिए 6 करोड़ 09 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इस प्रकार कुल 75 निर्माण कार्याें के लिए कुल 600 करोड़ 31 लाख 32 हजार रूपये के निर्माण कार्याें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।