पर्यावरण हमारे जीवन का मुख्य आधार है.

फिंगेश्वर :– शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर शाला परिसर में आम, नीबू, कटहल,जामुन एवं नीम का पौधारोपण किया गया.इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य रामायण मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है बढ़ते प्रदूषण,जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण मानव जीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने,जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया.उन्होंने आगे कहा कि यदि हम आज प्रकृति की रक्षा नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पाएगा.व्याख्याता पूरन लाल साहू ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 05 जून को मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और पृथ्वी की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना है.पर्यावरण न केवल जलवायु में संतुलन बनाए रखने का काम करता है बल्कि जीवन के लिए आवश्यक सभी चीजों को प्रदान करता है. उन्होंने आगे कहा कि यदि हम पर्यावरण का संरक्षण नहीं करेंगे तो प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण मानव अस्तित्व और हमारा भविष्य खतरे में पड़ जाएगा इसलिए वृक्ष के महत्व को समझते हुए हम सभी को अपने पर्यावरण को बचाने में सहयोग करते हुए वृक्षारोपण करना चाहिए.अतः पर्यावरण हमारे जीवन का मुख्य आधार है.इस मौके पर संस्था के प्राचार्य रामनारायण मिश्रा, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू,पूरन लाल साहू,विनय कुमार साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा, नकुल राम साहू, क्लर्क दुष्यंत कुमार साहू, तोमन राम साहू एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे.