स्थानीय ट्रक मालिक बीटीओए के साथ,परिवहन में हिस्सेदारी की मांग गलत – साथ आए और व्यापार करें- राजकुमार तामो

किरंदुल — बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (बी टी. ओ. ए ) के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार तामो ने कहा की 1993 से स्थापित बी. टी. ओ. ए ट्रक यूनियन दंतेवाड़ा जिले के एक मात्र संस्था है जो स्थानीय लोगों के रोजगार एवं ट्रक मालिकों के हित के लिए बनाया गया है , हमारी संस्था में 1606 गाड़ी पंजीकृत है साथ ही 70 मूल निवासियों की गाड़ियां बिना किसी भेदभाव के इसमें संचालित हो रही है और परिवहन कार्य कर रहे हैं, श्री तामो ने कहा की नंदराज परिवहन संघ से मेरा निवेदन है कि वह बी. टी. ओ. ए के साथ आए उनको सदस्यता दी जाएगी अगर स्थानीय ट्रक मालिक है तो उनके पास ट्रक है तो परंतु किसी अन्य परिवहन कार्य को प्रारंभ करने से पहले आपके पास कितनी गाड़ियां हैं ये सुनिश्चित करें,जितने भी स्थानीय मूल निवासी ट्रक संचालक हैं वह बी. टी. ओ. ए के साथ हैं और वर्तमान में जो नंदराज परिवहन संघ बना है उनके पास ट्रक नहीं है कुछ गैर आदिवासी हमारे आदिवासी भाइयों को बरगलाकर अलग परिवहन कार्य की मांग कर रहे हैं जो कि गलत है, इससे व्यापार में आपसी प्रतिस्पर्धा होने के कारण ट्रक मालिकों का ही नुकसान होगा हमारे जो मूल निवासी 70 से 80 ट्रक मालिक हैं हमारे आदिवासी भाई हैं उनके हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए,इसलिए में पुनः नंदराज परिवहन संघ के सभी सदस्यों से आग्रह करता हूं कि वह साथ आए और साथ में व्यापार करें यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा, किसी भी बेरोजगार मूलनिवासी को ट्रक लाने से कोई मना नहीं है ना ही कभी मना किया गया है वह कभी भी ट्रक ला सकते हैं बी. टी. ओ. ए के सदस्यता के माध्यम से परिवहन कार्य कर सकते हैं उनका स्वागत है | उक्तासय की जानकारी बिटीओ के सदस्य राजकुमार तामो ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी ।