कंपनी के सामान की आड़ में 600 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा।

महासमुंद पुलिस ने सिंघोडा के मुरमुरी चौक में टाटा माजदा वाहन से गांजा किया जब्त।

24 बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था 6 क्विंटल गांजा।

काले त्रिपाल से ढंककर पुलिस को चकमा देने की थी कोशिश।

जब्त गांजे की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई।

तस्करी में महबूब बादशाह शेख 65 वर्ष संजय नगर अम्बरनाथ जिला ठाणे महाराष्ट्र गिरफ्तार।

आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा के बौद्ध जिला से ठाणे (महाराष्ट्र) लें जाने की थी योजना।

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्सऔर सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज।