नारद जयंती सम्मान समारोह – विधानसभा अध्यक्ष के हाथों सम्मानित हुए पत्रकार आज़ाद सक्सेना 

( छ. ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वाधान में रायपुर में हुआ समारोह )

किरंदुल – छत्तीसगढ़ राज्य में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ रायपुर के तत्वाधान में रायपुर में नारद जयंती सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया था । जिसमे सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिला अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी उपस्थित हुए थे । सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा आयोजित नारद जयंती समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य मंत्री और वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के करकमलों से नक्सली क्षेत्र ओर दंतेवाड़ा जिले के बीहड़ों में रहने वाले आदिवासियों की समस्याओं को प्रखर मुद्दे से समाचार पत्रों की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया में रखने वाले श्रमजीवी पत्रकार संघ दंतेवाड़ा जिले के अध्यक्ष आज़ाद सक्सेना भी सम्मानित हुए । उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार दंतेवाड़ा जिले के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है ।