घर में खड़ी बाइक पर आग लगने से जलकर राख

 नवापारा राजिम :– समीपस्थ ग्राम परसदा में ठाकुर राम तारक पिता बली राम तारक के 15 मई शुक्रवार को शाम 7:00 बजे घर के अंदर रखी हुई हीरो होंडा डीलक्स में अचानक आग लग जाने से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. आग की चपेट में आने से कुछ घरेलू समान व घर का आधा हिस्सा जलकर राख हो गया.ठाकुर राम तारक ने बताया कि घर के अंदर बाइक खड़ी थी. तभी अचानक उसमें से धुआं उठने लगा और फिर आग की लपटे तेजी से फैल गई.आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि बाइक को बचा पाना संभव नहीं हो सका. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. जिस जगह पर बाइक में आग लगी थी उसके अगल-बगल में और कोई भी गाड़ियां नहीं थी. अन्यथा और बड़ी घटना हो सकती थी. घटना की जानकारी मिलने पर सरपंच रमेश कुमार वर्मा, पंच मणीलाल साहू, राजेश कुमार साहू तेजू साहू, रामजी खिलवारे, टीकू यादव एवं ग्रामवासी घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली.