तिल्दा नेवरा – तिल्दा नेवरा में रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा सड़क पर उतर कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के कार्यालय का घेराव किया ।कांग्रेसियों का कहना है की चुनाव के समय भाजपा ने जो भी वादे किए थे उसको पुरा नहीं किया गया है पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुए विरोध व्यक्त किया तत्पश्चात रैली के रूप में तुलसी स्थित विधायक कार्यालय पहुंचेजहां पर कांग्रेसियों की पुलिस की धक्कामुक्की भी हुई।कांग्रेसियों ने तिल्दा में बाईपास का निर्माण न होना ,ऑनलाइन सट्टा का जोरों पर चलना,ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति,तिल्दा रेक पॉइंट पर ट्रकों की ओवरलोडिंग एवं बिना ढके परिवहन,लगातार हो रहे दुर्घटनाएं,सासाहोली शराब भट्टी अपहरण कांड का पर्दाफाश न होना,नगर पालिका तिल्दा में भ्रष्टाचार एवं सफाई व्यवस्था का अभाव,सामाजिक जमीन के आड़ में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा , जनपद पंचायत तिल्दा में मंत्री जी का पर्सनल ठेकेदार द्वारा सभी मद के काम को करने की दादागिरी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम में पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, कांग्रेस के रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे,राम गिडलानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, मोती हिंदुजा ,जीतेन्द्र सेन , राहुल तेजवानी ,लक्ष्मी नारायण वर्मा विजय सोनू मारखंडे,अनूप रवानी ,सुनील सोनी ,श्रीमती आशा यादव , देवा दास टंडन, के कृष्ण मूर्ति,नवीन अग्रवाल, ओम ठाकुर, राजेश कोटवानी, नानक छाबड़िया, सनत सेन, प्रशांत गुप्ता ,नीरज राठी,योगेश पटेल , कैलाश गांधी ,ओम ठाकुर , जगतू मंडले, सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित हुए।नेवरा थाना प्रभारी,आला अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिला / पुरुष पुलिस बल उपस्थित थे।
