रामायण जीवन जीने की कला सिखाती है

नवापारा राजिम :–प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री रामकृष्ण मानस मंडली एवं ग्रामवासियों के सहयोग से त्रिदिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक किया गया है. जिसमें प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार शामिल हुए. इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि हमारे जीवन को दिशा देने वाला आदर्श मार्गदर्शक है. भगवान श्री राम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है. आज के इस युग में रामायण के आदर्श उतने प्रासंगिक है जितने प्राचीन काल में थे.अतः रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है.रमेश वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत परसदा ने विधायक द्वारा गाँव में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रामायण हमें सत्य,मर्यादा एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देती है.ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. तत्पश्चात श्री रामकृष्ण मानस मंडली के सचिव पूरन लाल साहू द्वारा रामायण मंडली हेतु टीन शेड निर्माण के संबंध में विधायक के समक्ष मांग पत्र का वाचन किया गया जिसमें स्थायी व्यवस्था उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया. कार्यक्रम का संचालन मनोज सेन ने किया. कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया. इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव जनपद सदस्य चित्ररेखा दीपक तारक,ब्रह्मानंद साहू,रामायण समिति के अध्यक्ष आशाराम साहू पदाधिकारी यशवंत वर्मा,भूषण वर्मा,पूरन लाल हेमंत कुमार साहू, टीकू यादव,सुखेन साहू,भूषण,महेन्द्र वर्मा,राजेश साहू,संतराम बारले, विनोद सेन, गोपाल साहू, जगदीश साहू,मणी राम ध्रुव,रामकुमार हिरवानी,चिंता राम साहू,पप्पू साहू, लोमश साहू,कुमा तारक, ललित साहू,प्रेमलाल खुटियारे, धरमचंद महिलांग, रामजी खिलवारे,मालती ध्रुव,कुसुम साहू,कल्पना वर्मा,लुकेश लता,इन्द्राणी साहू,रजनी महिलांग,मणी लाल साहू,दशरथ साहू,भुनेश्वर साहू व तीरथ साहू,शत्रुहन सेन,नरेन्द्र साहू, पारसमणी साहू,भागेश्वरी ध्रुव (सरपंच आलेखूंटा) नीलकंठ साहू,सीताराम साहू, दिलीप देवांगन व ग्रामवासी उपस्थित थे.