( 50 मिलियन टन आयरन ओर से अधिक प्रोडक्शन करने वाली देश की फर्स्ट माइनिंग बनी एनएमडीसी )
किरंदुल – देश में लौह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल दर्जे की नंबर वन नवरत्न कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन यानी एनएमडीसी के कर्मवीरों और शीर्ष प्रबंधन के कुशल नेतृत्व में एनएमडीसी ने वित्तिय वर्ष 2025 -26 की वर्तमान तारीख 30 मार्च 2026 तक 50 मिलियन टन के लौह अयस्क से अधिक का उत्पादन कर अपनी कंपनी एनएमडीसी को पूरे भारत वर्ष में सर्वाधिक लौह अयस्क के उत्पादन करने वाली प्रथम माइनिंग की श्रेणी में स्थान दिला दिया है । वहीं दूसरी तरफ एनएमडीसी की महत्वपूर्ण परियोजना किरंदुल परियोजना के कर्मवीरों और स्थानीय एनएमडीसी के शीर्ष प्रबंधन के नेतृत्व में भी किरंदुल परियोजना की तीनों परियोजना डिपॉजिट 14 ,डिपॉजिट 11सी एवं डिपॉजिट 11बी की तीनों खदानों ने पूर्व के वर्षो के सभी प्रीवियस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वितीय वर्ष 2025 -26 में 50 मिलियन टन से अधिक का उत्पादन कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है । इस ही तारतम्य में एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना की 11 बी के कर्मवीरों ने वितीय वर्ष के एक दिन पूर्व ही यानी 30 मार्च की कालावधि में ही 7 मिलियन टन का लोह अयस्क का उत्पादन कर एनएमडीसी और देश की अर्थव्यवस्था में एक नए योगदान को आयाम दिया है ।
