नवापारा – नगर के हरिहर विद्यालय के पास स्थित गायत्रीशक्ति पीठ में हिन्दू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर साधक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अखंड जाप तप, ध्यान और साधना किए। परम पूज्य गुरुदेव की वाणी के बाद आध्यात्मिक वातावरण में नादयोग साधना का क्रम भी चलते रहा!इस दौरान मंदिर में कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए!गुरुवार सुबह 10:00बजे से कार्य कर्ताओ और महिला मंडल की बहनों द्वारा संगीत के साथ देव पूजन और देव आव्हान के बाद 5कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया।इस पूर्णाहुति में 1 जन्मदिन संस्कार किया गया!यज्ञशाला में विश्व कल्याण की भावना के साथ गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां प्रदान की गई!विशेष रूप से, नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के कई स्वरूपों, महालक्ष्मी और महामृत्युंजय मंत्र के साथ अलग से आहुतियां दी गई । परम पूज्य गुरुदेव का 18 सूत्रीय सतसंकल्प का पाठ भी सभी से दोहराया गया। दोपहर 1:00बजे यज्ञ की पूर्णाहुति कर वेदमाता गायत्री और भगवान प्रज्ञेश्वर महादेव की आरती के बाद प्रसादी का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया !
