खल्लारी मंदिर में 212 मनोकामना दीप प्रज्जवलित

नवापारा राजिम :– समीपस्थ ग्राम उमरपोटी के माता खल्लारी मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला जहां पर भक्तों द्वारा 212 मनोकामना दीप प्रज्जवलित किए गए. इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता खल्लारी से सुख समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य एवं शांति की कामना की. पंडा आल्हा पटेल, रिखी तारक( बैगा) एवं मनबोध पटेल ने बताया कि माता खल्लारी के दर्शन के लिए क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दूर से भक्ति, आस्था और विश्वास के साथ दर्शन के लिए आते हैं. माता खल्लारी की आराधना से भक्तों के कार्य सिद्ध होते हैं एवं मनोकामना पूर्ण होती है. माता खल्लारी मंदिर में प्रतिदिन पूजा- आरती एवं सेवागीत होती है.