किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में पवित्र त्योहार ईद उल फितर पूरे हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन, शांति व तरक्की की दुआ मांगी।ईद के मौके पर शहर की मस्जिदों और आसपास के इलाकों में खास चहल-पहल देखने को मिली। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह नजर आया, जहां छोटे-छोटे बच्चे नए परिधानों में बेहद खुश दिखाई दिए। बाजारों में भी रौनक रही, मिठाइयों और सेवइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
