ठेकेदार और इंजीनियर राजेन्द्र सिंह की मिलीभगत से गुणवत्ता को किया दरकिनार, पुलिया बनने से पहले ही उखड़ने लगी.
बीजापुर जिले में विकास कार्यों की पोल अब खुलकर सामने आने लगी है। जिला मुख्यालय के नजदीक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बन रही पुलिया में भारी लापरवाही और घटिया निर्माण का मामला सामने आया है।
मौके से सामने आई तस्वीरें खुद गवाही दे रही हैं कि निर्माण में गुणवत्ता की पूरी तरह अनदेखी की गई है। पुलिया के किनारों से सीमेंट उखड़ रहा है, अंदर से रेत और गिट्टी बाहर झांक रही है, जो साफ बताता है कि निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया।
*सूत्रों के मुताबिक इस पूरे काम में ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर राजेन्द्र सिंह के बीच कमीशन का खेल चल रहा है। कमीशन के चक्कर में घटिया सामग्री का उपयोग कर सरकारी पैसों की बंदरबांट की जा रही है।*
*स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुलिया कुछ ही समय में पूरी तरह से टूट जाएगा क्योंकि इसमें गुणवत्ता को दरकिनार कर बिना मापदण्ड के बनाया जा रहा है*
