प्रवासी मजदूर दूसरे राज्य से सीधे अपने घर लौट रहे*क्वारंटाइन सेंटर बनाने की बजाए सरकार सो रही है* *राजा ठाकुर*

*

 

*संवाददाता:- अनीश सोलंकी*

:-आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार को आगाह किया कि राज्य के अन्य राज्यों को पलायन करने वाले श्रमिक प्रतिदिन बड़ी संख्या में वापस सीधे अपने घरों में लौट रहे हैं।कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यह बेहद खतरनाक स्थिति है और राज्य सरकार सो रही है।
गत वर्ष जब देश भर में कोरोना महामारी की वजह से हाहाकार मचा हुआ था और देश भर में एक साथ लॉक डाउन हुआ तब छत्तीसगढ़ में संक्रमण की दर बहुत मामूली थी पर जब प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी हुई तब संक्रमण की रफ्तार तीव्र हो गई।
कोरोना संक्रमण की इस दूसरी लहर के दौरान देश के अन्य राज्यों में अलग अलग समय पर लॉक डाउन हो रहा है और रेल सेवाएँ बदस्तूर जारी हैं इस वजह से अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूर क्रमशः छत्तीसगढ़ वापस आ रहे हैं और सीधे अपने घर वापस जा रहे हैं।
ठाकुर ने आगे कहा कि पिछली बार सरकार के द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारंटाईन सेंटर बनाए गए थे जिसकी वजह से ग्रामीण अंचलों में कोरोना संक्रमण की दर कम थी।इस बार क्वारंटाइन सेंटर नहीं बनाए गए हैं फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमण की दर बढ़ रही है।
इस बार जो प्रवासी मजदूर वापस आ रहे हैं उनसे बात करने पर उनका कहना है कि पिछली बार के उनके क्वारंटाइन सेंटर का अनुभव बहुत कड़वा था।सेंटरों में खानपान सहित अन्य सुविधाओं की दयनीय स्थिति थी इसके अलावा सेंटर के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों का हम लोगों के साथ व्यवहार भी बहुत खराब था।अगर सरकार ठीक ठाक क्वारंटाइन सेंटरों की व्यवस्था बनाए तो हम अपने परिजनों को खतरे में डालने घर क्यों जाएँगे।
राजा ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि तत्काल मूलभूत सुविधाओं वाले क्वारंटाइन सेंटर प्रवासी श्रमिकों के लिए बनाए जाएं ताकि लॉक डाउन के दौरान कोरोना संक्रमण के चैन को प्रभावशाली तरीके से तोड़ा जा सके।