स्पोर्ट्स क्लब – खेल के साथ मानव सेवा -रक्त समूह पंजीयन कार्यक्रम का लगाया शिविर 

किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल के द्वारा खेल के साथ साथ मानव सेवा के लिए एक नई पहल की जा रही है । मानव सेवा की इस कड़ी में रक्त दान महादान को सर्वोपरि मानते हुए एक सराहनीय पहल की जा रही है। स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल के द्वारा रक्त दान ही सच्ची मानव सेवा और रक्त दान के प्रति जनता में जागरूकता पैदा करने और आवस्यकता पड़ने पर मरीज को रक्त उपलब्ध कराने के लिए नगर के युवाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं से अपील करते हुए एक रक्त दाता सूची बनाई जा रही है जिसमे युवाओं के रक्त समूह का पंजीयन किया गया । रक्त दाता पंजीयन कार्यक्रम के दौरान रक्त दान के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले युवाओं को अतिथियों के करकमलों से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सलिल श्रीवास्तव ,श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए के सिंह ,बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सक्सेना ,सामाजिक कार्यकर्ता प्रवेश जोशी ने भी स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों की इस पहल की सराहना की । रक्त दाता समूह पंजीकरण के इस कार्यक्रम का मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश साहू ने किया ।