महिला दिवस पर इंटक के तत्वाधान में होंगे कार्यक्रम
किरंदुल — राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल द्वारानारी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के जन-जागरण हेतु एक विशाल एवं प्रेरणादायक जागरूकता मशाल रैली का आयोजन किरंदुल नगर में 14 मार्च को किया जा रहा है।इस संबंध में चर्चा करते हुए इंटक किरंदुल के सचिव ए ०के० सिंह ने कहा कि यह रैली समाज में नारी सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त प्रयास है, जिसमें नगर की मातृ-शक्तियों और बहनों की गरिमामय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणा बनेगी।रैली के समापन उपरांत प्रेरणादायक ज्ञानमार्गी उद्बोधन नारी शक्ति सम्मान समारोह सामाजिक जागरूकता से जुड़े विशेष कार्यक्रम गाँधी भवन इंटक श्रमिक सदन किरंदुल में आयोजित किए जाएंगे। सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक और सामाजिक चेतना से जुड़े कार्यक्रम में किरंदुल नगर की समस्त मातृ-शक्तियों, बहनों एवं बेटियों से विनम्र एवं सम्मानपूर्वक आग्रह है कि वे अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर इस अभियान को सफल बनाएं।
