किरंदुल — छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका में सुमार किरंदुल नगर पालिका परिषद अपने स्थापना के समय से ही प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सुर्खियों में अव्वल दर्जे में स्थान प्राप्त करने की होड़ में लगी रहती है ।हमेशा से ही विवादों में घिरी रहने वाली किरंदुल नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 08 की कहानी जहाँ पूरा दंतेवाड़ा जिले में सुर्खियों में बनी रहती हैं ।उल्लेखनीय हैं कि कुछ सालों पूर्व आई बारिश के मौसम में आई बारिश की आपदा ने जहाँ बंगाली कैम्प और वार्ड नं 08 में भारी तबाही मचाई थी । उसके बाद किरंदुल पालिका प्रशासन ने बंगाली कैम्प और वार्ड नं 08 में बारिश की आपदा से बचाव हेतु बारिश के पानी के निकासी के लिए कई नाली और नालों का निर्माण कार्य करवाया था । परंतु आपदा से निपटने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा किये गए निर्माण कार्य की भी मंगलवार को आई बेमौसम बारिश में पोल खोल दी । मंगलवार को वार्ड नं 08 में भरे बारिश के पानी ने यह सिद्ध कर दिया कि किरंदुल नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 08 को पालिका परिषद के पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के लिए सेल्फी जोन के लिए ही तो नहीं बनाया गया है ।
