फिंगेश्वर:– विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा द्वारा शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला खुटेरी एवं शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला छुईहा का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई,आधार अपडेट, छात्रवृत्ति,शिक्षण कार्य, उपस्थिति पंजी, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था तथा विद्यालय परिसर की साफ सफाई के साथ साथ वार्षिक परीक्षा के संदर्भ में जानकारी ली. इस अवसर पर विकासखंड स्रोत समन्वयक ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया. निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने तथा शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की बात कही.वहीं प्राथमिक शाला छुईहा के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही.इस मौके पर प्राचार्य याचना जोशी,पूरन लाल साहू, संतोष कुमार ठाकुर,स्वाति तिवारी शिखा महाड़ीक,संकुल समन्वयक गिरिवर यादव प्रधान पाठक गुलाबचंद साहू,यशोदा ध्रुव, बीरेंद्र कुमार ध्रुव, कृपाल सिंह दीवान,ऋषि वल्लभ सेन,हरीश टांडे, माधुरी निषाद, लोकेश्वरी साहू उपस्थित थे.
