सियासी नज़र – सोनी बने भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य -क्या मिल पायेगा किरंदुल वासियों को पट्टा

किरंदुल – होली में उड़े गुलालों और होली के फॉग गीतों के लिए बज रहे नगाड़ों के बीच दंतेवाड़ा जिले के सुदूर अंचल में स्थित लोह नगरी किरंदुल के वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सोनी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति में कार्यकारी सदस्य के पद से नवाजा गया है । उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल नगर की 75 प्रतिशत आबादी किरंदुल नगर की स्थापना के समय से ही रेलवे के साथ साथ वन विभाग और एनएमडीसी की लीज की जमीन पर अतिक्रमण कर निवासरत हैं । अतिक्रमण कारियो के परिवारों के द्वारा समय समय पर छत्तीसगढ़ राज्य की सरकारों से निवासरत जमीनों के लिए स्थायी पट्टे की मांग की जा चुकी हैं । होली के बाद पड़ रही गुलाबी ठंडक के बीच सियासी नज़र के हिसाब से ढोल के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है । विदित हो कि किरंदुल नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सोनी को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ में कार्यकारी सदस्य के पद से नवाजे जाने से किरंदुल नगर में 50 सालों से अधिक समय से रेलवे ,वन विभाग तथा एनएमडीसी की जमीन पर काबिज परिवारों में एक नई उम्मीद की किरण तो जागी होगी परंतु सियासी नज़र के चश्मे से क्या यह जमीन के पट्टे की उम्मीद की किरण को भाजपा नेता सोनी प्रकाश की ओर ले जा पाने में सफल हो पाएंगे या फिर पट्टा नुमी अंधेरे में ही रहने को मजबूर होंगे किरंदुल वासी ।खैर यह तो समय ही बतलायेगा ।