सहोदरा माता के जन्म भूमि पर दिवसीय झांपी दर्शन मेला हुआ सम्पन।

तिल्दा नेवरा से प्रेम बंजारे का रिपोर्ट

दिनांक 4 एवं 5 मार्च 2026 को पावन स्थल में गुरु सुपुत्री सहोदरा माता के जन्म दिवस के पावन अवसर पर दो दिवसीय झांपी दर्शन मेला का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी, सभापति जिला पंचायत रायपुर गुरु सौरभ साहेब जी इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी उपस्थित होकर माता के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान अनेक प्रतिभाशाली कलाकारों, गायकों, पंथी नर्तकों, कड़िहार दल, चौका-आरती मंडली, लेखकों, साहित्यकारों, प्रखर वक्ताओं एवं कवियों ने अपनी-अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को अत्यंत गरिमामय और प्रेरणादायी बना दिया। सभी कलाकार अपने-अपने कला क्षेत्र में पारंगत हैं और उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रेरणा प्रदान की।इस पावन अवसर पर पधारे सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन सफल एवं यादगार बना।विशेष रूप से सहयोग संस्थापक अमित दीवान, अध्यक्ष लक्ष्मण दीवान, उपाध्यक्ष मिथलेश दीवान, संरक्षक एवं सलाहकार पवन कुर्रे, संरक्षक कविलाष टंडन, सचिव निखिल राय, महासचिव मोहरदास रात्रे, प्रवक्ता गणेश मिरी, पूजा स्थल प्रभारी गणेश, दिलीप शास्त्री, घृतलहरें, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राय, मीडिया प्रभारी प्रेम बंजारे, मीडिया प्रभारी संजय पांसे एवं मंच संचालक सुखचंद भास्कर, दिनेश चेलक।