भारतीय जनता युवा मोर्चा महासमुंद के कार्यकर्ता ने अपने वार्ड के 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं युवतियों का COVID-19 वैक्सीन टीकाकरण के लिए 20 से 30 की संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाया: नायक
महासमुन्द । कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम के लिए जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले को टीका लगने का जो फैसला लिया है उसके साथ ही अब महासमुंद जिला मेे भी 18+ सभी लोगो को टीका लगने का कार्य प्रारंभ जिला हॉस्पिटल मेे हो गया है जिसके लिए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नरेश नायक ने अपने वार्ड के युवा युवती भाई बहनों व वार्ड के नागरिकों को कोविड-19 का टीका अनिवार्य रूप से लगवाने के लिए घर घर जा कर सभी को संदेश देने के साथ ही जागरूकता अभियान चला रहे है। और 18+ से अधिक वार्ड के युवा युवतियों का वहीं साथ मेे उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की विधि को समझा कर उसका पंजीयन साथ ही साथ करा रहे है। साथ में उनको यह विश्वास दिला रहे हैं कि यह कोरोना वैक्सीन आप अवश्य लगवाएं यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है और इस वैक्सीन को लगवा कर कर सुरक्षित रहे। अभी तक कई लोगों ने यह टीका लगवाया है और वह सभी स्वस्थ व सुरक्षित है आपको भी कोई परेशानी नहीं होगी आप भी आगे आए और आप का समय आने पर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं जिसके साथ ही नायक ने वार्ड के 20 से 30 युवक युवती भाई बहनों का पंजीयन आज कराया। और बताया शहर में बहुत से कोविड वैक्सीनेशन सेंटर है जहां पास लगे जाकर जल्दी ही टीका आप लगाए
