परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 05 असमाजिक तत्व जेल में निरूद्ध

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने तिल्दा नेवरा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर परिशांति भंग करने वाले 05 असामाजिक तत्वों के खिलाफ की गई कार्यवाही।

प्रेमलाल बंजारे 

तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के असमाजिक तत्वो द्वारा मोहभट्ठा पारा नेवरा, ग्राम बेमता, पुरानी बस्ती तिल्दा में जबरन वाद विवाद लडाई झगडा करने की सूचना तिल्दा नेवरा पुलिस को प्राप्त होने पर तत्काल मौका पहुॅचकर अनावेदकों को समझाने का यथासंभव प्रयास किया गया किन्तु अनावेदकगण अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू होने लगे जिन्हें तत्काल धारा 170 बीएनएसएस के तहत् गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया गया जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय के द्वारा असमाजिक तत्वों का जेल वारंट जारी कर जेल निरूद्ध किया गया।

*नाम पता असामाजिक तत्व* – 

01- क्रिश यादव पिता तिलक राम यादव उम्र 19 साल पता वार्ड क्र0 19 तिल्दा जिला रायपुर छ0ग0

02- धर्मराज उर्फ राजा निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 29 साल पता ग्राम बेमता जिला रायपुर छ0ग0

03- जयकरण साहू पिता विष्णु साहू उम्र 28 साल पता ग्राम मोहभट्ठा पारा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0

04- शिवकरण साहू पिता विष्णु साहू उम्र 29 साल पता मोहभट्ठा पारा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0

05- शोभराज साहू पिता बल्ला राम साहू उम्र 30 साल पता मोहभट्ठा पारा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0