* यज्ञ से वायुमण्डल को प्राणवायु मिलती है
राजिम,,,आज पूरे देश भर में कोविड 19 कोरोना वैश्विक बीमारी की संक्रमण व्याप्त है। इसी कड़ी में गृहे गृहे यज्ञ के तहत कोरोना से वातावरण को शुद्ध करने के उद्देश्य से सोमवार को परसदा के विभिन्न घरों में गायत्री यज्ञ कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर पूरन लाल साहू व्याख्याता ने बताया कि कोरोना महामारी संकट को दूर करने के साथ साथ विश्व कल्याण के लिए गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ से वायुमंडल को प्राणवायु मिलती है।इससे नकारात्मक विचार दूर होने के साथ साथ सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। वही ग्रामवासियों ने गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ यज्ञ कुंड में आहुतियां डालकर कोरोना से मुक्ति के साथ विश्व कल्याण के शांति,सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर ठाकुर राम साहू,पूरन लाल साहू,टीका राम साहू,रवि साहू,उमेश्वरी साहू,मीना साहू,मुस्कान साहू,खुशबू साहू उपस्थित थे।*
