गरियाबंद – जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के जिला मीडिया प्रभारी पद पर ज्ञानेश तिवारी को नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति का अनुमोदन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij द्वारा किया गया है।
यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू तथा जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के जिलाध्यक्ष Sukhchand Besra के द्वारा की गई है।
ज्ञानेश तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों, विचारों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
