होली का पर्व हर्ष व उमंग के साथ मनाया गया .

नवापारा राजिम :– समीपस्थ ग्राम परसदा में रंगों का पावन पर्व होली हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया. इस अवसर पर होलिका दहन का कार्य अश्विनी तारक(बैगा)के द्वारा के द्वारा किया गया. इस दिन सुबह गाँव के बच्चे पिचकारी के रंग में सराबोर होते हुए नजर आए. वहीं दूसरे तरफ रंग बरसे भीगे चुनर वाली, बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी एवं होली खेले रघुवीरा गीतो पर बच्चे थिरकते रहे. शाम को रंग गुलाल लेकर एक दूसरे से गले मिलते हुए अबीर ग़ुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी. जहां पर ग्रामीण माहौल में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की भावना देखने को मिली. ग्रामीणों ने एक दूसरे को गले लगाकर सुख समृद्धि की कामना की तथा समाज में आपसी प्रेम और एकता बनाए रखने का संदेश दिया. वही गांव के सरपंच एवं पंचगण प्रत्येक वार्ड के सभी घरों में जाकर बड़े बुजुर्गों को तिलक लगाकर उनसे आशीर्वाद लिए. इस अवसर पर रमेश वर्मा सरपंच ने ग्रामवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार ही नहीं बल्कि आपसी प्रेम भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व है. उन्होंने सभी ग्राम वासियों से आग्रह किया कि इसी तरह आपसी सद्भाव बनाए रखें और गांव के विकास में मिलकर सहयोग करें. उपसरपंच तारिणी साहू ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देती है. पूरन लाल साहू (शिक्षक) ने कहा कि होली का पर्व मन की मलीनता को त्यागकर आपस में गले मिलते हुए भाईचारे के साथ मनाना चाहिए.इस मौके पर प्रमुख रूप रमेश वर्मा सरपंच तारणी साहू उपसरपंच, यशवंत वर्मा, पूरन लाल साहू,टीकू यादव महेन्द्र वर्मा भूषण वर्मा, आशाराम साहू, राजेश कुमार साहू, प्रेम खुटियारे, मणी राम ध्रुव,ललित साहू, रामजी खिलवारे,रामकुमार हिरवानी,रामखिलावन साहू नरेंन्द्र साहू,संतराम बारले,कृष्णा महिलांग, रवि तारक,धरमचंद महिलांग, लोकेश साहू, मनीलाल साहू,जगदीश साहू, सीताराम साहू, रामनारायण लहरी,भोज वर्मा, दुलार साहू,किशोर कुमार साहू,विनोद सेन,योगेश साहू, सूखेन साहू,अश्वनी वर्मा,उकेश तारक, वेदप्रकाश साहू, हेमंत साहू,घनश्याम यादव, देवेंद्र महिलांग,सहित गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे.