रेन्बो इंग्लिश मिडियम स्कूल में ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन*

*रेन्बो इंग्लिश मिडियम स्कूल में ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन*

मुकेश कश्यप@मेघा:-रेन्बो इंग्लिश मिडियम स्कूल करेली छोटी (मेघा) में कोरोना संकट को ध्यान मे रखते हुए इस वैश्विक आपदा से बचाव के लिए जागरूक रहने और बच्चो के कलात्मक सृजन को बढाने के उद्देश्य से “दो गज दूरी मास्क है जरूरी”, “स्टे होम स्टे सेफ”, सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना वारियर्स आदि विषयों पर ऑनलाईन ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर पारखदास मानिकपुरी के मार्गदर्शन में किया गया।
जिसमें कक्षा पहली से दसवीं में अध्ययनरत छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने और बच्चो को स्पर्धा में भाग लेकर उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने में राजू साव, श्रीमती साधना साहू, श्रीमति दीप्ति मानिकपुरी, प्रमोद साहू, सौरभ तिवारी, त्रिलोक साहू आदि शिक्षक -शिक्षिकाओं के साथ ही सभी सम्मानीय अभिभावकों का भी विशेष योगदान रहा जिनके सकारात्मक सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ।