किरंदुल के भाजपा नेता राजेश वेपराज को मिला दंतेवाड़ा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक का दायित्व

किरंदुल — भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी 21 फरवरी के पत्र अनुसार आर्थिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति की गई है । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर के भाजपा नेता राजेश वेपराज को दंतेवाड़ा जिले के आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक के पद से नवाजा गया है । उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल नगर के भाजपा नेता राजेश वेपराज पूर्व में भी किरंदुल भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं ।विदित हो कि किरंदुल नगर के भाजपा नेता एवं एक सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका का निर्वहन करने वाले राजेश वेपराज को मिले इस दायित्व से उनके समर्थकों में खासा उत्साह नज़र आ रहा है साथ ही साथ राजेश को मिले इस नए दायित्व से दंतेवाड़ा जिले में भाजपा को मजबूती प्रदान होने के आसार भी बढ़ेंगे ।