बैलाडीला देवांगन समाज के तत्वाधान में माता परमेश्वरी जयंती समारोह संपन्न

समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति 

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में बैलाडीला देवांगन समाज ने देवांगन समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। बैलाडीला देवांगन समाज के अध्यक्ष चंचल देवांगन एवं समस्त सदस्यों ने माता परमेश्वरी जयंती समारोह का आयोजन किरंदुल नगर के छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल के सामाजिक भवन में किया गया। सर्वप्रथम देवांगन समाज के सदस्यों द्वारा माता परमेश्वरी की विधिवत पूजा अर्चना की गई ।और प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात माता परमेश्वरी जयंती समारोह की मुख्य अतिथि किरंदुल नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी सिंह ,पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ,के साथ साथ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि एवं सर्व समाज प्रमुखों ने कुलदेवी माता परमेश्वरी की आरती की और दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ,पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,वरिष्ठ प्रबंधक एसबीआई उत्कर्ष देवांगन , वरिष्ठ पत्रकार डॉ राजेंद्र सक्सेना ,छत्तीसगढ़ समाज के अध्यक्ष लोकनाथ चुरेन्द्र ,सचिव पी एल साहू ,पार्षद अमृत टंडन एवं समाज प्रमुखों को बैलाडीला देवांगन समाज द्वारा माला पहनाकर और अपने समाज के द्वारा निर्मित गमछा भेंटकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया साथ ही सभी को माता परमेश्वरी स्मृति चिन्ह भेंट की गई।साथ ही बैलाडीला देवांगन समाज के वरिष्ठ सदस्यों को समाज द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एवं समाज के प्रतिभावान बच्चों को भी समाज के द्वारा सम्मानित किया गया।और देवांगन समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी । जिसमें बच्चों की प्रस्तुति देख सब ने प्रशंसा की और प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया । अध्यक्षी भाषण जयंती कार्यक्रम के अध्यक्ष उत्कर्ष देवांगन ने दिया । अंत में डी के देवांगन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।मंच संचालन बी के देवांगन और खेमेंद्र देवांगन द्वारा किया गया।