पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–3.5.21


कल कांकेर, कोंडागांव एवं नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार जी के अध्यक्षता में तीनों जिले के विधायको और कलेक्टर्स के साथ वैक्सीनेशन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । बैठक में तीनों जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के साथ-साथ बोर खनन का कार्य तेजी से करने के निर्देश भी दिए हैं ।
अंतागढ़ विधायक माननीय अनुप नाग जी ने प्रभारी मंत्री जी को अंतागढ़ विधानसभा में युवाओं के लिए शुरू हुए वैक्सीनेशन सेंटरों के बारे में जानकारी दी, इस दौरान उन्होंने कोविड मरीजों के लिए किए गए इलाज, बेड और अन्य महत्वपूर्ण साधनों के बारे में सूचित किया ।

विधायक अनुप नाग जी ने कांकेर जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए स्वीकृति देने पर प्रभारी मंत्री जी का अंतागढ़ विधानसभा की ओर से आभार व्यक्त किया, विधायक जी ने कहा यह ऑक्सीजन प्लांट हमारे लिए संजीवनी का काम करेगा और हमारे लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या या कमी नही होगी ।
इस दौरान प्रभारी मंत्री जी ने बोर खनन के कार्य भी तेजी से करने के निर्देश दिए क्योंकि गर्मी के मौसम में कई स्थानों पर तालाब, नहर सुख चुके है जिससे किसानों और ग्रामवासियों के जल की समस्या उत्पन्न हो गई है इस निर्देश के बाद अब तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू होगा ।
इस वर्चुअल बैठक में प्रभारी मंत्री गुरु रुद्र कुमार जी एवं अंतागढ़ विधायक श्री अनुप नाग जी के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम जी, विधानसभा उपाध्यक्ष एवं भानुप्रतापपुर विधायक श्री मनोज सिंह मंडावी जी, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं केशकाल विधायक श्री संतराम नेताम जी, कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी जी, नारायणपुर विधायक श्री चंदन सिंह कश्यप जी, कांकेर कलेक्टर, कोंडागांव कलेक्टर, नारायणपुर कलेक्टर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
