दवाई भी, कड़ाई भी के साथ भाजपा की महिलाओं ने कोरोनावायरस से बचने के लिए दिया सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से संदेश।…

कोरिया मनेन्द्रगढ़ एस के मिनोचा/
कोरोना महामारी के इस कठिन समय में भाजपा की महिलाओं ने सोशल मीडिया में एक वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और बताया कि इस कठिन दौर में किस तरह से हम सरकारी नियमों का पालन कर इस कोरोना महामारी से बच सकते हैं।


प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपा देवी पावले ने कहा कि कोरोना के इस कहर से बचे, घर में रहे और सुरक्षित रहे सामाजिक दूरी है बहुत जरूरी। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला नेताम ने लोगों को सलाह दी कि 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुश्री रूबी पासी ने लोगों से अपील की कोरोनावायरस से सावधान रहें अफवाहों से बचें, क्योंकि सावधानी ही बचाव है। जिला कन्या शक्ति संयोजिका सुश्री कोमल पटेल ने लोगों को सलाह दी कि यदि हम सब नियमित मास्क पहने तो पूरा देश सुरक्षित हो सकता है। जिला भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती प्रतिभा पटवा ने लोगों से आग्रह किया कि बेवजह घर से बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है तो घर पर रहें और सुरक्षित रहें। जिला की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की संयोजक श्रीमती जया कर ने लोगों से निवेदन किया कि कोरोना से डरना नहीं है और ना ही घबराना है बल्कि हिम्मत रख कर हमें कोरोनावायरस से लड़ कर जीतना है। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती गीता पासी ने लोगों से अपील की कोरोना से अगर बचना है तो मास्क पहनना है और भीड़ से दूरी बनाए रखना है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी सिंह ने लोगों से आग्रह किया कि सरकारी गाइडलाइन का पालन करें और सुरक्षित रहे। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर रश्मि सोनकर ने लोगों को कोरोनावायरस से जुड़ी अफवाहों से बचने की सलाह दी और उन्हें कहा कि कोई भी दवाई बिना डॉक्टरी सलाह के ना ले सर्वप्रथम डॉक्टर से संपर्क करें और तभी उपचार करें। भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती प्रियंका राय जी ने कहा कि इस समय कोई भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है तो बिना जानकारी के कोई भी कदम ना उठाएं। इस तरह अगर हम सभी मिलकर इस कोरोना महामारी के कठिन दौर में जागरूक रहेंगे तो जल्द ही हम इस कोरोनावायरस को मात दे पाएंगे।