एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस 

सामाजिक संस्थाओं के व्यंजनों के स्टाल बने आकर्षण का केंद 

किरन्दुल– लौहनगरी किरन्दुल में एनएमडीसी के फुटबॉल ग्राउंड में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के तत्वाधान में देश का 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्‍य अतिथि एनएमडीसी अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण एवं वरिष्ठ कर्मचारी राजेश संधू ने संयुक्त रूप से ध्‍वजारोहण किया। मुख्‍य अतिथि ने सीआईएसएफ जवानों,एनसीसी कैडेट एवं स्‍कूल छात्र-छात्राओं की परेड की सलामी ली।अपने संबोधन में मुख्‍य अति‍थि ने देश के विकास में एनएमडीसी द्वारा दिए जा रहे महत्‍वपूर्ण योगदान बताया गया।परियोजना कर्मचारियों से उत्‍पादन-उत्‍पादकता के कीर्तिमान हासिल करने की अपील एवं सीएसआर के तहत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे विकासात्‍मक कार्यों को भी बताया।मुख्‍य अतिथि ने बेस्‍ट वर्कर्स अवार्ड प्रदान किए।बीआईओपी स्‍कूल द्वारा एकता गीत प्रस्‍तुत किया गया। सांस्‍कृतिक कार्यक्रम तथा केवीएस, डीएवी, प्रकाश विद्यालय एवं बीआईओपी स्‍कूल द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्‍तुतियां की गई।कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्‍ट अतिथि प्रेरणा महिला समिति अध्यक्ष नमिता नारायण,मुख्य महाप्रबंधक (उत्‍पादन) के पी सिंह,उप महाप्रबंधक मानव संसाधन के एल नागवेणी,कमांडेंट सीआईएसएफ,इंटक सचिव ए के सिंह,अध्यक्ष विनोद कश्यप,एसकेएमएस अध्यक्ष देवरायलु,सचिव राजेश संधू ,एससी एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी,ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी,विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य कार्मिक विभाग के अधिकारी कर्मचारी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।