मुंबई इवेंट में किया छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व ।
दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर का नाम किया रोशन
किरंदुल –– देश की प्रतिष्ठित आईएफआई एफ मिस्टर इंडिया2026के इवेंट में सेकेंड रनर अप का खिताब जीत कर मॉडलिंग की दुनिया में देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ राज्य को भी गौरांवित किया है । विदित हो कि दंतेवाड़ा जिले के बचेली क्षेत्र के समाजसेवी बहिलोचन श्रीवास्तव के दामाद और राजनांदगांव जिले के निवासी छत्तीसगढ़ राज्य के उभरते मॉडल संजोग श्रीवास्तव ने अपनी सुसंगठित बॉडी, आत्मविश्वास एवं टेलेंट से सभी को प्रभावित करते हुए रनर अप का खिताब अपने नाम किया ।उल्लेखनीय हैं कि यह इवेंट मुंबई के एक ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ था ।जिसमे देश भर के 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया था ।संजोग ने टेलेंट शो और पर्सनालिटी इंटरव्यू में अपनी चुस्ती फुर्ती ,और बुद्धिमत्ता से निर्णायकों के सामने अपनी प्रस्तुति दी ।निर्णायकों ने संजोग की प्रस्तुति को सराहते हुए उन्हें टेलेंट शो का रनर अप चुना । विजेताओं की घोषणा होने के बाद स्टेज पर संजोग को ट्राफी पुरस्कार प्रदान किया गया ।इस संबंध में चर्चा करते हुए संजोग श्रीवास्तव ने बताया कि इस टेलेंट शो में देश भर के 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया था ।छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व मैंने किया था ।उन्होंने बताया कि मिस्टर इंडिया 2026 के लिये हुए टेलेंट शो के दौरान मुझे चार चरणों से गुजरना पड़ा ।परंतु छत्तीसगढ़ के लोगों के आशीर्वाद और दुआओं ने मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाये रखा । छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों के विश्वास पर खरा उतरते हुए मैंने रनर अप का खिताब जीता ।उन्होंने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है अपितु सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य की जीत हैं ।
