एनएमडीसी ब्रांड एंबेसडर बॉक्सर निखत जरीन पहुँची किरंदुल – रन फ़ॉर फन को दिखाई हरी झंडी 

गणतंत्र दिवस 2026 के लिए हुई रन फ़ॉर फन प्रतियोगिता।

किरंदुल – देश में लौह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल दर्जे की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी की मदर प्रोजेक्ट किरंदुल परियोजना में सगणतंत्र दिवस के अवसर पर रन फ़ॉर फन का आयोजन किरंदुल नगर के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया गया था ।जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए पांच किलोमीटर और युवा वर्ग के लिए दास किलोमीटर की दौड़ का आयोजन एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के तत्वाधान में किया गया था ।इस दौरान प्रतिभागियों के लिए एनएमडीसी के सौजन्य से टी शर्ट भी वितरित की गई । एनएमडीसी के द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फ़ॉर फन को एनएमडीसी की ब्रांड एंबेसडर वर्ल्ड क्लास बॉक्सर निखत जरीन और एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रबिन्द्र नारायण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।रन फ़ॉर फन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएमडीसी किरंदुल परियोजना प्रमुख रबिन्द्र नारायण ने कहा कि व्यस्ततम जीवन के पलों से कुछ पल अपने शारीरिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी निकालना चाहिए इस ही तारतम्य में एनएमडीसी के सौजन्य से एनएमडीसी की सभी परियोजना में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रन फ़ॉर फन का आयोजन किया गया है ।अंत में विजेता प्रतिभागियों को एनएमडीसी के मैडल से सम्मानित किया गया ।इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रबिन्द्र नारायण ,मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह ,महाप्रबंधक खनन एस के कोचर ,महाप्रबंधक यांत्रिकी बी सेल्वा कुमार ,उप महाप्रबंधक कार्मिक तनवीर जावेद ,उप महाप्रबंधक कार्मिक दीपक पॉल, सहायक महाप्रबंधक कार्मिक शैलेंद्र सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक राजभाषा संजय पाटिल ने किया ।