दंतेवाड़ा विधायक मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद
दक्षिण बस्तर की आठ टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में आरोहन क्लब किरंदुल के तत्वाधान में किरंदुल डांस चेम्पियन शिप का आयोजन 17 जनवरी को किरंदुल के रिक्रिएशन क्लब में आयोजित किया गया । किरंदुल डांस चैम्पिनशिप की इस प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जिले के साथ साथ सुकमा जिले की टीमों ने भी प्रतिभागियों के रूप में कला और संस्कृति का अनूठा बेहतरीन प्रदर्शन किया । सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंतेवाड़ा विधानसभा के विधायक चेत राम अट्टामी और किरंदुल पालिकाध्यक्ष रूबी सिंह ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर मलार्यपन किया ।
इस दौरान विधायक दंतेवाड़ा चेतराम अट्टामी ,किरंदुल पालिकाध्यक्ष रूबी सिंह ,पूर्व किरंदुल पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,कोडेनार पंचायत की सरपंच मीना मंडावी ,आर्सेलर मित्तल कंपनी के महाप्रबंधक राघवेलु ,वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यजीत चौहान ,किरंदुल भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी ,किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव ,वरिष्ठ भाजपाई आर सी नाहक ,वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल सिंह ,पार्षद के साजी ,पार्षद राजकुमार सोनी कोडेनार पंचायत के उप सरपंच तपन दास ,मोहित धवन विशेष रूप से मौजूद रहे ।
